देहरादून। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में गोष्ठी का भी आयेाजन किया गया। गोष्ठी में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज हम राष्ट्र एवं विश्व की महान जननायिका तथा देश की एकता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाली त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति, मात्र शक्ति स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी जी को उनके जन्म दिन पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। स्व0 इन्दिरा जी ने अपनी प्रतिभा कौशल एवं विद्यता से देश को प्रगति के पथ पर लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी तथा गरीबी निवारण के साथ-साथ बैंकों का राष्ट्रीयकरण, बीस सूत्रीय कार्यक्रम जैसे विकासोन्मुखी कार्यक्रम शुरू करने के साथ ही सामाजिक समरसता एवं सद्भाव को मजबूत बनाने की दिशा में अनेकों उल्लेखनीय कार्य किये थे। स्व0 इन्दिरा जी ने विश्व में ख्याति प्राप्त करते हुए समूचे विश्व का ध्यान भारत की ओर आकर्षित किया और देश के दुश्मनों का सिर झुका कर भारत की सम्प्रभुता मानने को मजबूर किया। उन्होंने शिमला समझौता तरते हुए शांति की दिशा में एक और कदम उठाकर गुट निरपेक्ष आन्दोलन की अध्यक्ष निर्वाचित होकर विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाया।
प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाने में सफलता प्राप्त की किन्तु आज कुछ विघटनकारी ताकते फिर से देश को गुलामी की ओर ले जाने का काम कर ही हैं उनका हमें डटकर मुकाबला करना है। कांग्रेस आज दावे के साथ कह सकती है कि आज बेसक हम केन्द्र में सत्ता में न हो परन्तु विपक्ष के रूप में भी कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादा में रहते हुए जनभावनाओं के अनुरूप केन्द्र की वर्तमान सरकार पर सही दिशा में चलने के लिए दबाव बनाये रखेगी। हम सब को मिलकर उनके बताये हुए रास्ते पर चल कर एक शक्तिशाली भारत के निर्माण के उनके सपने को साकार करने के लिए अपनी सहभागिता निभानी है यही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा कि स्व0 इन्दिरा जी समाज की एकता और अखण्डता को बनाये रखने तथा साम्प्रदायिकता व विघटनकारी कट्टरवादी ताकतों की चुनौती का सामना करने की असीम शक्ति रखती थी। वे बुनियादी तौर पर धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से समाज के सभी वर्गो को समान अधिकार देने में विश्वास रखती थी। इन्दिरा जी ने कहा था कि मेरे खूंन की एक-एक बूंद मेरे देशवासियों के काम आयेगी। स्व0 इन्दिरा गांधी जी भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विकसित करना चाहती थी जो कुछ को मंजूर न था और 31 अक्टूबर 1984 को राष्ट्र की शक्तिशाली और आत्मनिर्भरता तथा साम्प्रदायिकता के विरूद्ध संघर्ष करने वाली राष्ट्र की प्रिय नेता श्रीमती इन्दिरा गांधी जी हमारे बीच से अलबिदा हो गयीं। स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी का व्यक्तित्व अतुलनीय था। अपनी प्रशासनिक क्षमता और दूर दर्शिता के इरादे से उन्होंने देश को विश्व के मानचित्र पर अलग पहचान दिलवाई। स्व0 इन्दिरा जी महिलाओं के लिए प्रेरणाश्रोत हैं। महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता पुरूषों से अधिक होती है। आज महिलायें समाज में पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं तथा हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं। अनादिकाल से महिलायें समाज की पथ प्रदर्शक रही हैं उन्हांेंने हमेशा समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी जी ने कुशल नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए विश्व में भारतीय नारियों को एक नई पहचान दिलवाई जिसके लिए राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।
गोष्ठी कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, मंत्री प्रसाद नैथानी, हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, मदन सिह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, सूर्यकान्त धस्माना, अब्दुल रज्जाक, प्रभुलाल बहुगुणा आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, महामंत्री याकूब सिद्धिकी, सुरेन्द्र रांगड़, गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, प्रदेश सचिव संजय किशोर, राजेश पाण्डेय, भरत शर्मा, गिरीश पुनेड़ा, दीप बोहरा, प्रणीता बडोनी, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, गरिमा दसौनी, पूर्व प्रवक्ता अजय सिह, राजेश शर्मा, मेघ सिह, पूर्व सैनिक के कै0 बलवीर सिह रावत, अल्पसंख्यक के ताहिर अली, आईटी के अमरजीत सिंह, डाॅ0 प्रदीप जोशी, एनएसयूआई के श्याम ंिसह चैहान, सुलेमान अली, राजेश चमोली, महावीर रावत, अभिवन थापर, गौरव चैधरी, रमेश चन्द, विशाल मौर्य, पार्षद जगदीश धीमान, जिलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला, शिव मोहन मिश्रा, कमलेश रमन, पुष्पा पंवार, माहित नेगी, बसन्त पन्त, सुनीता प्रकाश, टीका राम पाण्डेय, घनश्याम पाल, प्रभा, चन्द्रकला नेगी, रोशनी गोदियाल, के.के. शर्मा, बाला शर्मा, यशपाल चैहान, पंकज मेसोन, कुंवर सिंह चैहान, आदर्श कुमार, शोबी हुसैन, थामस विक्टर, दिनेश कौशल, विशाल डोभाल, जितेन्द्र बिष्ट, शोभाराम, नेमचन्द, मदन कोहली, अनुराधा तिवारी, सावित्री थापा, पुष्पा देवी, उद्यिमा टोलिया आदि उपस्थित थे।