दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान को पंत के मार्गदर्शन की खलेगी कमी: शुभा वर्मा

प्रतिष्ठान के सदस्यों ने प्रकाश पंत को किये श्रद्धासुमन अर्पित
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान की उत्तराखंड शाखा की ओर से शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रकाश पंत का स्मरण करते हुए उनको श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।
प्रतिष्ठान की ओर से दीनदयाल उपाध्याय वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में समस्त सदस्यों ने दिवंगत प्रकाश पंत का स्मरण करते हुए उनके चित्र पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शुभा वर्मा ने कहा कि प्रकाश पंत के अल्प आयु में अचानक प्राण त्याग देने के बाद प्रदेश में दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान को बहुत ही भारी क्षति पहुंची है। संस्था को स्व. पंत जी के कुशल मार्गदर्शन की कमी सदेव खलती रहेगी। राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश वच्छानी और प्रतिष्ठान की प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि प्रकाश पंत जी बहुत ही सरल स्वभाव के और हर किसी की समस्या को गंभीरता से समझने वाले व्यक्ति थे और उनका हमेशा प्रयास रहता था की किसी भी समस्या को तुरंत समाधान प्रदान कर सकें। इस अवसर पर जीके मित्तल, अंजली वर्मा, डॉक्टर सरस्वती सिंह, प्रदीप वर्मा, सरदार खुशवंत सिंह, विशाल, प्रदीप सिंघल, विनोद उनियाल, विनायक शर्मा, कुमकुम अस्थाना, डॉक्टर सत्या घोष, सुशीला बलूनी, हरीश नारंग, कमलेश अग्रवाल, सुभाष, मंजू शर्मा, उषा नेगी, सावित्री काला, राकेश पंडित, सुभाषिनी डिमरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *