देश PM मोदी के लिए हर समय पहले : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र

जयपुर/देहरादून(गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हर समय देश पहले है। जयपुर में राजस्थान भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार की वजह से विकास कार्य द्रुत गति पर है। भारतमाला परियोजना, ऑल वेदर रोड, उड़ान योजना अंतर्गत केंद्रों को जोड़ने की मंजूरी ऐसी योजनाएं हैं जो पीएम मोदी के विकास की परिकल्पना के बारे में बताते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम की प्रेरणा से उत्तराखंड में सैन्य धाम बन रहा है। रोजगार सृजन के लिए हुई इनवेस्टर्स समिट में सवा लाख करोड़ के निवेश के एमओयू हुए जिसमें से एक हजार करोड़ की परियोजनाएं जमीन पर उतर रही हैं। प्रदेश सरकार ने पाइन निडिल पॉलिसी बनाई है। सीएम ने जयपुर में प्रवासी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के साथ संवाद भी किया। प्रेस कांफ्रेस के दौरान शहर अध्यक्ष, भाजपा, जयपुर मोहन लाल गुप्ता, पूर्व मंत्री हेम सिंह भडाना, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा राजस्थान ओंकार सिंह लखावत, देवस्थान बोर्ड राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष एस डी शर्मा, मीडिया प्रमुख विमल कटियार, प्रदेश संयोजक, कर्मभूमि राजस्थान प्रवासी प्रकोष्ठ आशुतोष पंत मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *