देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि अल्मोड़ा के चिलियानौला गांव की धाविका कुमारी गरिमा जोशी के ईलाज के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद की जायेगी। ज्ञातव्य है कि बंगलूरू में अज्ञात वाहन ने गरिमा जोशी को टक्कर मार दी थी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने धाविका गरिमा जोशी को 27 मई 2018 को बंगलौर में 10 किमी की राष्ट्र स्तरीय रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 25 हजार रूपये की धनराशि की मदद की थी।