धूमधाम से मनाई भानुभक्त की जयंती

देहरादून। गोर्खाली सुधार सभा की ओर से आदिकवि भानुभक्त आचार्य की 204वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सभा से जुड़े लोगों ने विभिन्न विषयों पर कविता पाठ किया और भानुभक्त आचार्य की जीवन की उपलब्धियों और सामाजिक कायरे पर प्रकाश डाला। शुक्रवार को गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली में आदिकवि भानुभक्त आचार्य की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बलभद्र खलंगा विकास समिति के अध्यक्ष राम सिंह थापा, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। पदम सिंह थापा ने बताया कि आदिकवि भानुभक्त आचार्य का नेपाली भाषा, साहित्य और संस्कृति के एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने रामचरितमानस का नेपाली भाषा में अनुवाद किया, जिसे रामायण मार्फत नाम से प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि उनकी प्रसिद्ध रचना वधु शिक्षा है। जिसमें उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। गोर्खा समाज हमेशा उन्हें आदिकवि के रूप में याद करता रहेगा। इस अवसर पर पंडित गोविंद प्रसाद पंथी और कर्नल जीवन कुमार क्षेत्री ने कवि भानुभक्त की जीवनी और रचनाओं पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही मोनिका, रिया, वैशाली और अदित्या ने रामायण पाठ किया। कार्यक्रम में सीबी गुरूंग, शिखा, विशाखा, जावी, सपना, राजीव, रेखा, प्रद्युमन ने विभिन्न विषयों पर कविता पाठ किया। इस अवसर पर सभा महामंत्री गोपाल क्षेत्री, सचिव मधुसूदन शर्मा, हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट उत्तराखंड राज्य की जिला अध्यक्ष कमला थापा, कर्नल ईर थापा, उपासना थापा, कर्नल डीएस खड़का, कर्नल कँवर, कर्नल बीएस खत्री, गोपाल राना, अनिता घले, जगदीश्वरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, मुस्कान क्षेत्री, एलन प्रद्युमन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *