नगर में बालाजी महाराज की निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून(गढ़वाल का विकास न्यूज)। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल की ओर से नगर में बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन कीर्तन करते चल रहे थे। इस दौरान बालाजी के जयकारों से द्रोणनगरी गूंज उठी।
श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल की ओर से शनिवार को सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से महंत श्री श्री 108 रविन्द्र पुरी महाराज के सानिध्य में बालाजी महाराज की शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा आढ़त बाजार, मोती बाजार, घंटाघर व चकराता रोड से वापस शिवाजी धर्मशाला में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में महिलाएं पवित्र गंगाजल से भरे कलश के साथ चल रही थी। शोभायात्रा में श्रीगणोश, कृष्ण अजरुन, बाबा बालकनाथ, शिव परिवार, शबरी की झोपड़ी में राम, तिरुपति बालाजी, लड्डू गोपाल, सिद्धबली हनुमान, राधा-कृष्ण नृत्य, परीलोक, शनि, अष्टभुजी मां दुर्गा, साई बाबा दर्शन व मेहंदीपुर से आई पवित्र ज्योत दर्शन, 11 मुखी हनुमान, विराट हनुमान, बांकेबिहारी, गरुड़ पर विष्णु भगवान, नंदा राजजात यात्रा, सांस्कृतिक विभाग व देशभक्ति झांकियां शामिल थी। यात्रा के साथ लोग नासिक के ढोल-नगाड़े व सपेरा बैंड की धुन पर भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे।
शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने झांकियों का स्वागत किया गया। फूलों से सजे डोले में विराजमान बालाजी महाराज की पवित्र जोत के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बीते दिनों राजस्थान के मेहंदीपुर से विश्व प्रसिद्ध बालाजी धाम से पवित्र जोत को दून लाया गया था। मंदिरों में भक्तों के दर्शनार्थ रखा गया। बैंडबाजों के साथ शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए शोभायात्रा वापस शिवाजी धर्मशाला में संपन्न हुई। इस दौरान शोभायात्रा में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर दिगम्बर भागवत पुरी, दिनेश पुरी, अशोक अग्रवाल, नवीन गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, विक्की गोयल, ललित आहूजा, दिलीप सैनी, इंद्रेश झा, अभिषेक, कार्तिक गर्ग, संजय कुमार गर्ग, अनिल गोयल, राजकुमार गुप्ता और सुनील गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
शोभायात्रा का टपकेश्वर महादेव सेवादल ने किया स्वागत 
श्री बालाजी की शोभायात्रा का श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल ने पलटन बाजार स्थित श्री जंगल शिवालय मंदिर में भगवान श्री बालाजी की शोभायात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर झांकियों पर पुष्प वर्ष की गयी। भगवान के मुख डोले श्री बालाजी महाराज की आरती का प्रसाद वितरित किया गया। स्वागत करने वालों में महंत 108 किशन गिरी महाराज, दिगम्बर भरत गिरी महाराज, सेवा दल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महेश गुप्ता, अनुज गुप्ता ,योगेश गुप्ता, आशीष, अमिताभ कश्यप, महेश खंडेलवाल, अमित कश्यप, राम माटा, मनमोहन जायसवाल व अजय शर्मा आदि आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *