निकाय चुनावः भाजपा की प्रत्याशी सूची में इनका नाम

गामा को दून, जोगेंदर को हल्द्वानी मेयर का टिकट
देहरादून। भाजपा की चुनाव समिति की मैराथन बैठक के बाद शनिवार रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर भाजपा ने नगर निगम के मेयर, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। सात नगर निगमों में देहरादून से सुनील उनियाल गामा, हरिद्वार से अन्नु कक्कड़, कोटद्वार से नीतू रावत, हल्द्वानी से जोगेन्दर रौतेला, काशीपुर से उषा चौधरी, रुद्रपुर से रामपाल सिंह और ऋषिकेश नगर निगम से अनीता ममगांई को मेयर का प्रत्याशी बनाया गया है। शनिवार को स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक करीब चार घंटे चली। भाजपा ने सूची तो अंतिम कर दी थी लेकिन कुछ नामों पर पेंच फंसने से तय समय पर सूची जारी नहीं हो सकी।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी 
1- विकास नगर- शान्ति जुवांठा, 2- मसूरी- ओपी उनियाल, 3-हरबर्टपुर नीरु देवी, 4- डोईवाला- नगीना रानी, 5-मंगलौर- जमीर हसन अंसारी, 6-लक्सर- सचिन अग्रवाल, 7-शिवालिक नगर- राजीव शर्मा, 8- उत्तरकाशी- हरीश सेमवाल, 9-बड़कोट- जसोदा राणा, 10- चिन्यालीसौड़- जैनी बिष्ट, 11-गोपेश्वर- पुष्पा पासवान,12- जोशीमठ-गोविन्द पंवार, 13- गौचर- अंजू बिष्ट, 14- कर्णप्रयाग- दमयंती रतूड़ी,15- टिहरी- बेबी असवाल, 16- चम्बा- मनोज नकोटी, 17- देवप्रयाग- सुधीर मिश्रा, 18- रुद्रप्रयाग- सरस्वती त्रिवेदी, 19- पौड़ी- यशपाल बेनाम, 20- दुगड्डा- उमा जुयाल, 21-पिथौरागढ़- राजेन्द्र सिंह रावत, 22- धारचूला- राजेश्वरी, 23- डीडीहाट- कमला चुफाल, 24- टनकपुर- दीप चन्द्र पाठक, 25- चम्पावत- सज्जन वर्मा, 26-अल्मोड़ा- कैलाश गुरुरानी, 27-रानीखेत चिलियानौला- विमला देवी, 28-बागेश्वर- कुंदन सिंह परिहार, 29- नैनीताल- अरविन्द पडियार, 30-रामनगर- रुचि गिरी शर्मा, 31-भवाली- संजय वर्मा, 32-गदरपुर- संतोष गुप्ता, 33-जसपुर- दमयंती देवी, 34-किच्छा- रेखा सागर, 35- सितारगंज- संजय गोयल, 36- खटीमा- मीना देवी।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी 
1-झबरेड़ा- मानवेन्द्र सिंह, 2- भगवानपुर- सहती देवी, 3-पुरोला- पवन नौटियाल, 4-नौगांव- शशि मोहन राणा, 5-नंदप्रयाग- हिमानी वैष्णव, 6-पोखरी-विजय पाल सिंह रावत, 7- गैरसैण- जानकी रावत, 8-थराली- दीपा देवी भारती, 9-पीपलकोटी- रमेश लाल वंडवाल, 10- कीर्तिनगर- कैलाशी देवी, 11- घनसाली- पारेश्वर बडूनी, 12- लम्बगांव- ममता पंवार,13- चमियाला- दिलदेई राणा,14- गजा- मीना खाती,15- अगस्तमुनि- बीना बिष्ट, 16- ऊखीमठ- विजय सिंह राणा,17- तिलवाड़ा- वीरा देवी, 18- स्वर्गाश्रम जौंक- मनीष राजपूत,19- सतपुली-अंजना देवी वर्मा,20- गंगोलीहाट- जयश्री पाठक, 21- बेरीनाग- महेश चन्द्र पंत, 22- लोहाघाट- दीपक ओली, 23- बनवसा- विमला सजवाण, 24-द्वाराहाट- मुकुल शाह, 25-भिक्यासैंण- अम्बुली देवी गोस्वामी, 26- कपकोट-गिरीश चन्द्र जोशी, 27- कालाढूंगी- पुष्कर कत्युरा, 28- लालकुआं- अरुण प्रकाश वाल्मीकि, 29- भीमताल- दिनेश सांगुड़ी, 30- महुआ डाबरा- योगेन्द्र चौधरी, 31- सुल्तानपुर पट्टी- देवेन्द्र कुमार मौर्य, 32- दिनेशपुर- सीमा सरकार, 33-शक्तिगढ़- सुकान्त ब्रह्यम,34-नानकमत्ता- गुरुप्रीत सिंह, 35-गुलरभोज- अनीता दुबे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *