निकाय चुनाव: CM ने की मताधिकार का प्रयोग करने की अपील

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्थानीय निकाय चुनावों को लोकतंत्र का पर्व बताते हुए प्रदेशवासियों से इस पावन अवसर पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्थानीय निकाय हमारे लोकतंत्र का मजबूत आधार है। इसकी मजबूती देश के संसदीय लोकतंत्र की मजबूती का आधार भी तैयार करते है। इस प्रकार लोकतंत्र में स्थानीय निकायों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्षता के साथ मतदान कर हम लोकतंत्र की मजबूती के लिये अपना योगदान दे सकते है। इसमें भागीदारी सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी भी है।
मुख्यमंत्री डिफेंस कॉलोनी में करेंगे मताधिकार का प्रयोग 
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत स्वयं भी रविवार (18 नवम्बर) को डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *