निर्धन कन्याओं के विवाह में अनुकरणीय कार्य करने वाले सेवादार सम्मानित

देहरादून। श्रीश्री बालाजी सेवा समिति ने निर्धन कन्याओं के विवाह में अनुकरणीय कार्य करने वाले सेवादारों व सहयोगियों को सम्मानित किया। सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, लालचन्द शर्मा, समिति के संरक्षक आरके गुप्ता, श्रवण वर्मा, ओपी जैन, आरसी गुप्ता, सोहन लाल गुप्ता, मदन मोहन वाष्ण्रेय, रामकुमार अग्रवाल, कुलभूषण अग्रवाल, गगन अग्रवाल के हाथों सेवादारों का सम्मान किया गया। समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि समिति अब तक 126 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह करवा चुकी है। ये सभी कन्यायें उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से चयनित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘‘‘कन्यादान महादान’’ के संकल्प के अलावा समिति ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ आदि सामाजिक गतिविधियों को वर्ष भर चलाती रहती है। सम्मानित होने वाले सेवादारों में राकेश अग्रवाल, अरूण शर्मा, ठाकुर दत्त गुसांई, संजय गिरि, पंकज कोहली, अजय सरीन, राजीव अग्रवाल, रजत चौहान, केसी गुप्ता, मोहन लाल, विजय खण्डेलवाल, देवेन्द्र सिंह, राजेश मारवाह, अजय गुप्ता, पवन गुप्ता, संजय अग्रवाल, नीरज गर्ग, रमी मित्तल, गीता नेगी, ममता गर्ग, कविता अग्रवाल, कविता खण्डेलवाल, मिथलेश गुप्ता, रोहित मल्होत्रा, अभिनव गोयल, संजय मित्तल, विपिन मित्तल, अनिल शर्मा, रितेश गर्ग, मनमोहन अग्रवाल, अखिल गुप्ता, संजय शर्मा, विजय बिष्ट, उमाशंकर रघुवंशी, दीपक गुप्ता, सपना गर्ग, पंकज चांदना, किरन ठाकुर, अरविन्द नैथानी, राजीव अग्रवाल, हेमा रावत, विजय गुप्ता, दीपक खण्डेलवाल, विपिन जैन, दयाराम गुप्ता, कृष्णा देवी, कंचन लखेड़ा, सरिता अग्रवाल, चित्रा शर्मा, यशपाल शर्मा, राजेश अग्रवाल, मिनाक्षी कम्बोज, मीरा चौरासिया, भावना बिष्ट, नीतू वालिया, पुष्पा, आनन्द, लक्ष्मी नागपाल, राजेश चौरिसिया अविनाश अग्रवाल, रामपाल धीमान, ज्ञान चन्द, मुकेश गर्ग, अनिता अग्रवाल, ज्योति चांदना, अल्का गुप्ता, रीता खत्री, सुमित्रा देवी, कविता साहनी, देवेन्द्र साहनी, दुष्यन्त बडोला, घनश्याम यादव, गीता वर्मा, सविता तयाल, अरविन्द तयाल, आोक नागपाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *