देहरादून। परमात्मा कृपा निधान है, सबके दु:खों को हरने वाला है, वह साकार, निराकार, हर चेतन सत्ता में मौजूद रहता है। संत निरंकारी मंडल की ओर से हरिद्वार बाईपास में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में ज्ञान प्रचारक धम्रेन्द्र सिंह पयाल ने कहा कि हर इंसान भौतिक पदार्थो के लिए अपने मस्तिष्क पूरा उपयोग करता है और वह उन पदार्थो को प्राप्त कर लेता है। परमात्मा को प्राप्त करने के लिए अपनी सोच विचार से हासिल नहीं कर पाता। यह सतगुरु की कृपा से ही प्राप्त किया जा सकता है। सतगुरु हमारे ह्रदय में दया, करूण, प्रेम, नम्रता,मिलवर्तन के दिव्य गुणों को प्रकट करने की विधि प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि परमात्मा की पहचान सत्गुरु की कृपा से ही प्राप्त होता है जो हमें जन्मों-जन्मों के बंधन से मुक्त करदेता है। संचालन भगवत प्रसाद जोशी ने किया।