पूर्व CM के समर्थन में महिला कांग्रेस ने दिया धरना

सीबीआई के माध्यम से की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का किया विरोध
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। महानगर महिला कांग्रेस द्वारा केन्द्र सरकार के इशारे पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर सीबीआई के माध्यम से की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के विरोध एवं हरीश रावत के समर्थन में आज कांग्रेस भवन प्रांगण में स्व0 राजीव गांधी की मूर्ति के समक्ष धरना दिया गया।
महिला कांग्रेस द्वारा धरने के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के इशारे पर सीबीआई द्वारा विपक्षी नेताओं के उत्पीड़न की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एक ही व्यक्ति द्वारा किये गये अलग-अलग स्टिंग में अलग-अलग मापदण्ड अपनाये जा रहे हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री के स्टिंग में विभिन्न मामले उजागर हुए हैं परन्तु सीबीआई द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न किया जाना दर्शाता है कि केन्द्र के इशारे पर विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी हरीश रावत के साथ खड़ी है और यदि उनका उत्पीड़न किया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेगी। कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, बाला शर्मा, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, कान्ता क्षेत्री, बिमला मन्हास, पार्षद उर्मिला थापा, सविता अनुराधा तिवाडी, देविका रानी, सुष्मा, सावित्री थापा, मंजू, सरोज शर्मा, अस्लेमा, ज्येाति चखला, विमला देवी, बबीता उपे्रती, त्रतु नन्दा, सुशीला शर्मा, बबीता, उद्यिमा टोलिया सहित कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी.रतूड़ी, देवेन्द्र सती, सलीम अहमद भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *