प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन

देहरादून। श्री गुरू गोविंद सिंह के 351वें प्रकाश पर्व पर शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब दर्शकों को आश्र्चयचकित कर रहे थे। नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज को मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के तत्वावधान में महान नगर कीर्तन गुरुद्वारा करनपुर साहिब से निकाला गया। गुरुद्वारा करनपुर में सुबह कीर्तन व अरदास के बाद श्री गुरू ग्रंथ साहिब को पंज प्यारों की अगुआई में फूलों से सजी सुंदर पालकी में विराजमान कर नगर कीर्तन आरंभ किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा करनपुर से प्रारंभ होकर सर्वे चौक, क्वालिटी चौक, घंटाघर, पलटन बाजार, धामावाला बाजार, लक्खीबाग पुलिस चौकी से आढ़त बाजार स्थित गुरुद्वारा पहुंचा। रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह जलपान के स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की। पुष्प वष्ा के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में सबसे आगे पुलिस का वाहन व्यवस्था बनाते हुए चल रहा था। दो जीपों में सवार बच्चे नगर कीर्तन का उल्लास बढ़ा रहे थे। घोड़ों पर सवार सुंदर पोशाकों में स्कूली बच्चे, बाबा दीप सिंह अखाड़ा गुरुद्वारा करनपुर, रणजीत अखाड़ा, गुरू नानक गर्ल्स स्कूल खुड़बुड़ा, गुरू नानक गर्ल्स स्कूल रेसकोर्स, दशमेश अकादमी, रीठा मंडी के पंज प्यारे सुंदर लग रहे थे। पंजाब बैंड व राजा बैंड की मधुर धुन शबद गायन कर रही थी। गुरू महाराज की सवारी पालकी में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे थे। पंज प्यारे के आगे सड़क पर पुष्प वष्ा हो रही थी। ऊँटों पर सवार नगाड़े बजाते निहंग सिंह नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। नगर कीर्तन में गतका पार्टियां हैरत अंगेज करतब दिखा रहे थे। करतब देखकर सभी लोग आश्र्चयचकित हो रहे थे। नगर कीर्तन में गुरुद्वारा सिंह सभा अयक्ष राजेन्द्र सिंह राजन, जगमिंद्र सिंह छाबड़ा, गुलजार सिंह, गुरमीत सिंह दुग्गल, सुरजीत सिंह, गुरुचरण सिंह वासु, मनजीत सिंह, चरणजीत सिंह, सतनाम सिंह, देवेन्द्र सिंह भसीन, हरभजन सिंह आनंद, गुरविंद्र पाल सिंह सेठी, अमनदीप सिंह, बलबीर सिंह साहनी, ईर सिंह, मालिक सिंह, गुरबख सिंह, जगजीत सिंह, गुरुद्वारा करनपुर के अध्यक्ष अजीत सिंह, पूर्व पार्षद जीवन सिंह, तजेन्द्र सिंह सूदन व जगजीत सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *