प्रदेश कांग्रेस डाटा विश्लेषण विभाग के कार्यालय का उद्घाटन

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश मुख्यालय देहरादून में ध्वजारोहण के उपरान्त प्रदेश कांग्रेस डाटा विश्लेषण विभाग के प्रदेश कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपायध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, जोत सिंह बिष्ट, मथुरादत्त जोशी, अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिह, डाटा विश्लेषण विभाग के प्रदेश संयोजक श्री दीवान सिंह तोमर, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, याकूब सिद्धिकी, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, शांति रावत, प्रणीता बडोनी, मंजुला तोमर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चैधरी, रूचि कैन्तूरा, आईटी विभाग के अमरजीत सिंह आदि अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।
श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि डाटा विश्लेषण विभाग कांग्रेस पार्टी संगठन का एक महत्वपूर्ण अभिन्न अंग है तथा विभाग द्वारा शोषल मीडिया के माध्यम से लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पार्टी संगठन को मजबूत किया जायेगा। ज्ञातव्य हो कि कंाग्रेस डाटा विश्लेषण विभाग के माध्यम से आम कार्यकर्ता को न केवल पार्टी से जोड़ने का काम करेगा बल्कि वोटर लिस्टों में होने वाली गडबडियों को भी रोकने का काम करेगा। अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने उत्तराखण्ड राज्य के लिए डाटा विश्लेषण विभाग का ढांचा स्वीकृत करते हुए राज्य के लिए शक्ति के माध्यम से कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए 8747043000 नम्बर आवंटित किया है जिसका प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने विधिवत रूप से शुभारम्भ किया।
पूर्व राष्ट्रपति डाॅ0 प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने दी बधाई
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति डाॅ0 प्रणव मुखर्जी को भारत के सर्वोच्च पुरूष्कार भारत रत्न से सम्मानित किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री सिंह ने कहा कि डाॅ0 प्रणव मुखर्जी ने अपने संसदीय कार्यकाल से लेकर भारत के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के रूप में देश एवं विदेशों में भारत के गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने देश को जो सेवायें दी हैं उसके लिए भारत रत्न जैसे गौरवपूर्ण सम्मान के वे सुयोग्य पात्र हैं।
श्री प्रीतम सिंह ने उत्तराखण्ड निवासी पर्वतारोही ऐवरेस्ट विजेता बछेन्द्री पाॅल को साहसिक खेलों के लिए पद्य़मभूषण, प्रसिद्ध लोक गायक एवं जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण को कला एवं लोक संस्कृति के लिए पद्यमश्री तथा श्री अनूप शाह को फोटाग्राफी के क्षेत्र में पद्यमश्री से सम्मानित किये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रीतम सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित होने वाली उत्तराखण्ड राज्य की सभी विभूतियों सहित देश के अन्य सम्मानित होने वाले लोगों को भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *