देहरादून। प्रदेश में बारिश व बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो आगामी 21 व 22 जनवरी को प्रदेश के मैदानी व पर्वतीय जनपदों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग ने आगामी 21 और 22 जनवरी को देहरादून, हरिद्वार समेत पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जतायी है। इसके अलावा ऊंचाई वाले पहाड़ो पर हिमपात की बात भी कही गयी है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक राजधानी में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मैदानी क्षेत्रों के कुछ भागों में विशेषकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह के समय कोहरा और उथला कोहरा छाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 21 जनवरी को मौसमी चक्र में बदलाव होगा। 21 और 22 जनवरी को मैदानी व पर्वतीय जनपदों में बारिश के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में हिमपात हो सकता है। पर्वतीय जिलों में एक बार फिर से तापमान शून्य तक पहुंच सकता है।