देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कालिका मंदिर जाकर बालयोगी सर्वदासजी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वदासजी महाराज का सन्त समाज में विशिष्ट स्थान था। आध्यात्म, मानव मूल्यों, भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के संरक्षक के तौर पर उन्हें हमेशा याद किया जायेगा।