नई दिल्ली/देहरादून। बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की नई राज्यपाल नियुक्त की गई हैं। वे डा. के.के. पाल का स्थान लेंगी। मारग्रेट आल्वा के बाद यह दूसरी महिला हैं जो उत्तराखंड की राज्यपाल बनी हैं। राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी टंडन को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। वे सत्यपाल सिंह मलिक का स्थान लेंगे। श्री मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया है। मलिक श्री एन.एन बोहरा का स्थान लेंगे। इसके अलावा सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का नया राज्यपाल बनाया गया है। मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद को सिक्किम जबकि त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय को मेघालय भेजा गया है। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी अब त्रिपुरा का कार्यभार संभालेंगे।