इतने पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी
देहरादून। बेरोजगारो युवाओं के लिए अच्छी खबर है। विभिन्न विभागों के करीब दो हजार पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षाओं का उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कैलेंडर जारी कर दिया है। यह भर्ती इसी वर्ष अक्टूबर से दिसंबर 2017 तक की जानीं हैं।
आयोग के सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक आगामी 15 अक्टूबर को कंप्यूटर प्रोग्रामर सह ऑपेरटर की सुबह 10 बजे से 12 बजे तक व उसी दिन उद्यान पर्यवेक्षक की भर्ती परीक्षा दोपहर दो से शाम चार बजे तक होगी। 29 अक्टूबर को विभिन्न विभागों के प्रशिक्षु अवर अभियंताओं के पदों के लिए सुबह 10 से 12 तो विभिन्न विभागों के वाहन चालकों के लिए दोपहर दो से शाम चार बजे, 12 नवंबर को पिटकुल, जल विद्युत निगम में तकनीशियन ग्रेड-2 की परीक्षा सुबह 10 से 12 तक होगी। 26 नवंबर को माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक (एलटी) के पदों के लिए सुबह 10 से 12 बजे तक परीक्षा होगी। 17 दिसंबर को विभिन्न विभागों के कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, वैयक्तिक सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर के पद के लिए सुबह 10 से 12 तक परीक्षा होगी। इन सभी परीक्षाओं के लिए केवल एक प्रश्नपत्र होगा जो 100 अंकों का होगा। वाहन चालक के लिए परीक्षा 50अंकों की होगी।