देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शिक्षकों की सीधी भर्ती से नियुक्ति व पदोन्नति को लेकर सरकार की ओर से समय सारिणी तय कर दी है। समय सारिणी तय होने से शिक्षकों को भटकने के लिए विवश नहीं होना पड़ेगा। इस बाबत विद्यालयी शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इस संबंध में आदेश जारी किए है।
शिक्षा विभाग में चल रही चर्चाओं पर यदि विश्वास किया जाए तो विद्यालयी शिक्षा सचिव की ओर से जो आदेश जारी किया गया है, उसके मुताबिक नए चयनित शिक्षकों को नियुक्ति आदेश छह से 10 अक्टूबर के बीच होंगे। वहीं पदोन्नति सूची 15 फरवरी से 10 मार्च के बीच जारी की जाएगी। आदेश में कहा गया है कि प्रारंभिक शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर पदोन्नति तक समस्त कार्य तय समय सारिणी के मुताबिक होगा। प्राथमिक सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए संभावित रिक्तियों का आकलन एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच होगा। इसमें वर्तमान रिक्त पदों के साथआगामी सत्र की 30 जून तक संभावित सेवानिवृत्ति से होने वाली रिक्तियों को भी शामिल किया जाएगा। आदेश में पदोन्नति के पदों में प्राथमिक प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक सहायक अध्यापक और उच्च प्राथमिक प्रधानाध्यापक के लिए भी समयसारिणी को तय किया गया है।
एक सहायक अध्यापक प्राथमिक पद पर नियुक्ति को समयसारिणी
रिक्तियों का आकलन.एक जुलाई से 15 जुलाई
रिक्त पदों पर नियुक्ति को विज्ञप्ति.एक अगस्त से 25 अगस्त
प्राप्त आवेदनपत्रों की स्क्रुटनी.25 सितंबर से पांच अक्टूबर
नियुक्ति आदेश निर्गत करने की कार्यवाही.छह अक्टूबर से 10 अक्टूबर।
पदोन्नति के लिए प्रस्तावित समय सारिणी
पदोन्नति को संभावित रिक्तियों की गणना.10 नवंबर से पांच दिसंबर
पदोन्नति को पात्र शिक्षकों की वरिष्ठता सूची का प्रख्यापन.छह दिसंबर से 20 दिसंबर
पात्र शिक्षकों की गोपनीय आख्याओं का संकलन.परीक्षण.21 दिसंबर से 15 जनवरी
पदोन्नति को पात्र शिक्षकों से विकल्प लेना.16 जनवरी से पांच फरवरी
पदोन्नति सूची का प्रख्यापन.15 फरवरी से 10 मार्च।