रुड़की/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। ब्राह्मण समाज मे अग्रणी रहे पंडित सुंदर लाल शर्मा के आकस्मिक निधन पर ब्राह्मण समाज ही नही,मंदिर के पुजारियों में भी शोक व्याप्त है।उनको श्रंद्धाजलि अर्पित करने के लिए 26 जनवरी को आर्य उपवन में शोक सभा आयोजित की जाएगी।पंडित सुंदर लाल शर्मा कर्मकांड और ग्रह नक्षत्र के विद्वान थे।उनके पुत्र राजीव शर्मा ने बताया कि उनके पिताजी का केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक बहुत सम्मान करते थे,साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।पंडित सुंदर लाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में शिक्षा विद डॉ योगेंद्र नाथ शर्मा, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ अनिल शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन, ब्राहम्ण समाज के अध्यक्ष जेपी शर्मा आदि शामिल है।