देहरादून। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उत्तराखंड दौरे व आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा उत्तराखंड की 23 जनवरी को दो महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली इन बैठकों में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम ज़ाजू व राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश भी शामिल होंगे।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दो फरवरी को देहरादून आगमन व उनके द्वारा यहां टिहरी व हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित किए जाने के महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 23 जनवरी को सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पर बैठक होगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में टिहरी व हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जि़ला महामंत्री, जिला प्रभारी, लोक सभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा विस्तारक, विधानसभा विस्तारक,मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। इस बारे में प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने सभी अपेक्षित व्यक्तियों को सूचना भेज दी है।
डॉ. भसीन ने बताया कि इसी दिन अपराह्न लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर दूसरी बैठक भी भाजपा प्रदेश कार्यालय पर होगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन के अलावा लोक सभा चुनाव संचालन समिति के सदस्य, प्रदेश महामंत्री, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा विस्तारक, विस्तारक प्रमुख, जिलाध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिरकत करेंगे।