देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के देहरादून आगमन पर भाजपा ने उनसे सवाल किया है कि उनकी पार्टी के नेता सेनाध्यक्ष को अपशब्द कहते हैं और वे स्वयं आतंकी मसूद अजहर को मसूद जी कह कर उसका सम्मान करते हैं, ऐसा क्यों।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. देवेंद्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के देहरादून आगमन पर भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है। भाजपा उनसे यह सवाल जरूर पूछना चाहती है कि उनकी पार्टी के नेता सेनाध्यक्ष के प्रति अपशब्द का प्रयोग करते हैं और दूसरी तरफ आतंकियों के प्रति हमदर्दी दिखाते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वयं आतंकी सरगना मसूद को मसूद जी कहा। यह आखिर क्या है। उन्होंने कहा कि इन बातों से कांग्रेस के चरित्र का खुलासा हुआ है। भसीन ने कहा है कि राहुल गांधी को देश की जनता को इसका जवाब देना चाहिए।