भाजपा : प्रकोष्ठों के संयोजक व सह संयोजक नियुक्त

देहरादून। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अजय भट्ट ने अपने विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा की है। इस क्रम में चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डा.गिरीश तिवारी और सह संयोजक डा.अंकित आर्य ,विधि प्रकोष्ठ के संयोजक कुंदन सिंह राठौर और सह संयोजक बृजपाल अरोरा, सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक घनश्याम नौटियाल और सह संयोजक मुकेश बोरा एवं राकेश त्यागी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कीसंयोजक मधु भट्ट और सह संयोजक नत्थीलाल नौटियाल, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक डा.आरके जैन और सह संयोजक प्रदीप दुग्गल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक कर्नल (अवकाश प्राप्त) एलडी उपाध्याय और सह संयोजक लक्ष्मण सिंह देऊपा, शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक दयानंद कृष्ण पांडेय और सह संयोजक देवीदयाल उपाध्याय, धर्म, संस्कृति एवं पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक टीका प्रसाद मैखुरी और सह संयोजक मोहन सिंह दौसाद, गोरखा प्रकोष्ठ के संयोजक टीडी भूटिया और सह संयोजक सुरेंद्र गुरूंग और आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक जितेंद्र अग्रवाल और सह संयोजक कृपाल सिंह चौहान को बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शदाब शम्स, संजीव वर्मा और सुरेश तिवारी को प्रदेश भाजपा का सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *