भाजपा: बंसल ने संभाला प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नरेश बंसल ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों को जीतने का दावा भी किया।
लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नरेश बंसल ने उत्तराखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। इस दौरान मुख्यमत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत तथा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे। इस अवसर पर नरेश बंसल ने जहां हाईकमान का आभार जताया, वहीं उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों को जीतने का दावा भी किया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। विदित हो कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के लोकसभा की नैनीताल सीट से चुनाव लड़ने के मद्देनजर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रांतीय महामंत्री नरेश बंसल को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके अलावा भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य और राज्य सरकार में राज्यमंत्री धन सिंह रावत को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। à¤¨à¤°à¥‡à¤¶ बंसल बने उत्तराखंड बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष, CM, निशंक की मौजूदगी में संभाला कार्यभार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *