देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 3 अप्रैल को उत्तरकाशी आ रहे हैं। रैली को लेकर उत्तराखंड भाजपा की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गयी है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 3 अप्रैल को उत्तरकाशी आ रहे है जहाँ वे विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं। इस रैली को लेकर भाजपा व जन सामान्य में भारी उत्साह है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 29 मार्च को गरुड़ ( बागेश्वर) यमकेश्वर (थल नदी ) व थत्यूड़
(धनौल्टी) में जन सभाओं को सम्बोधित करेंगे।