भाजपा शासन में महिलाओं में भय का वातावरण : महिला कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस की महिला अध्यक्षा सरिता आर्य ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के शासन में महिलाओं में भय का वातावरण है। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य मामलों में भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश महिला अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि आज पूरे देश में महिलायें अपने आप को असुरक्षित महसूूस कर रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के शासन में महिलाओं में भय का वातावरण है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार तथा भाजपा शासित प्रदेशों की सरकारें महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। एक अन्य आरोप में श्रीमती सरिता आर्या ने कहा कि पहले नोट बंदी तथा जीएसटी की मार से परेशान लोगों को आज एटीएम से भी पैसा नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि शादी-व्याह तथा अन्य घरेलू आयोजनों के लिए लोगों को उनके खाते में जमा पूंजी नहीं मिल पा रही है लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।
उन्होंने राज्य सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर किसान आत्महत्या को मजबूर हैं वहीं राज्य की भाजपा सरकार परचून की दुकानों में भी शराब बिकवाने की नीति बना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में हुई बेमौसमी बारिस के कारण राज्य का किसान बर्बाद हो चुका है परन्तु सरकार ने अभी तक किसानेां को राहत देने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। इससे पूर्व उत्तराखण्ड प्रदेष महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की एक बैठक प्रदेष अध्यक्ष श्रीमती सरिता आर्य की अध्यक्षता में प्रदेष कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में सम्पन्न हुई। बैठक में उत्तराखण्ड प्रदेष सहित देषभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुए इस प्रकार के घृणित जघन्य अपराधों की निन्दा की गई।
बैठक में कठुआ हापुड़, एटा, गोंडा, उन्नाव, सिरसा शिवपुरी, दमोह सूरत एवं जनपद देहरादून के डाकपत्थर सहित देशभर में महिलाओं के साथ हुई बलात्कार, हत्या जैसे अत्याचार की घटनाओं पर चिन्ता प्रकट करते हुए इन घटनाओं की घोर निन्दा की गई तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा सख्त से सख्त सजा का प्रावधान किये जाने की मांग की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नजमा खान, महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन, प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रकला नेगी, बाला शर्मा, चन्द्रकान्ता गर्ग, सुमित्रा ध्यानी, बिमला मन्हास, मीना रावत, सरोज देवराडी, तारा सती, माधुरी नौटियाल, पुष्पा नेगी, बिमला आर्य, रजनी रावत, देवेश्वरी रावत, अनुराधा तिवारी, सावित्री थापा, कृष्णा, वन्दना, सीमा जोशी, गायत्री देवी, सावित्री शर्मा, दीपा चैहान, ममता सैलवाल, देविता, इमराना, दीपा, जागृति, मीना बिष्ट, रेखा, सरोज शर्मा, घनीमाला, संध्या थापा, गीता सचदेवा, जयावती, दीपमाला, पदमावती, सुक्रिता आदि अनेक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *