महानगर कांग्रेस कमेटी ने नियुक्त किये 100 वार्डों के प्रभारी

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित करने हेतु महानगर कांग्रेस कमेटी के 100 वार्डो के लिए प्रभारी नियुक्ति किये है। उन्होंने महानगर कांगे्रस के सभी पदाधिकारियों वार्ड अध्यक्षों एवं ब्लाक अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे चुनाव के लिए कमर कस लें।
उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारी एवं अनुशासनहीनता कतई बर्दास्त नही की जायेगी। उन्होंने कहा कि एक ओर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी , महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह एवं अध्यक्ष प्रीतम सिंह लगातार जीतोड़ कोशिश करके लगातार पार्टी को मजबूत कर रहे हैं, इन सबसे प्रेरणा लेकर हमें कार्य करना है तथा राहुल गांधी की न्याय योजना को प्रत्येक लाभार्थी, पात्र तक पहॅुचाने का काम करना है और कांग्रेस के प्रत्याशियों को अधिक से अधिक मत डलवाकर सफल बनाना है।
श्री लालचन्द शर्मा ने इस अवसर पर महानगर कांग्रेस के 100 वार्डो के प्रभारी नियुक्त किये है जो निम्न है।
वार्ड नम्बर 1 से 20 तक विपुल नौटियाल, विनीत कुमार त्यागी, राजू बहुगणा, अर्जुन सोनकर।
वार्ड न0 21 से 40 के लिए बीरेन्द्र सिह बिष्ट, संजय काला, अशोक  कोहली, केवल पुण्डीर, चरजीत सिंह कौशल।
वार्ड नं0 41 से 60 आनन्द त्यागी, राजीव पुण्ज, सुरेन्द्र सिह पुण्डीर, सावेज खान, रिपुदमन सिंह।
वार्ड 61 से 80 उदयबीर सिंह मल, प्रकाश नेगी, मकेश चैहान, राहुल पंवार।
वार्ड न0 81 से 100 केशर सिह रावत, अरूण शर्मा, अनूप कपूर, सुरेन्द्र सिंह रावत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *