देहरादून। महानगर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष लालचन्द शर्मा द्वारा महानगर कांग्रेस कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि पूर्व में गठित महानगर कांग्रेस कमेटी की समस्त कार्यकारिणी एवं वार्ड कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। उन्होने कहा कि शीघ्र ही नई कार्यकारिणी के साथ ही वार्डों की कार्यकारिणी के गठन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जायेगी जो क्षेत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों से विचार-विमर्श कर अपनी आख्या महानगर अध्यक्ष को सौंपेंगे तत्पश्चात नई कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों की रायशुमारी से महानगर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जायेगा।