देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। राज्य के विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर उनके मध्य चर्चा हुई। महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री कोश्यारी ने मुख्यमंत्री को दीपावली की बधाई भी दी।