देहरादून। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुष्मिता देव के निर्देश पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य ने प्रदेश महिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। नई कार्यकारिणी में हुए 40 प्रदेश उपाध्यक्ष, 31 महामंत्री, 66 प्रदेश सचिव, दो प्रदेश प्रवक्ता सहित सभी 28 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश अल्पसंख्यक महिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा दो उपाध्यक्षों के साथ ही सोशल मीडिया के 11 पदाधिकारियों की घोषणा की है।
सरिता आर्य ने नव गठित प्रदेश महिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष की सिफारिश के बाद नई महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। महिला उपाध्यक्षों में राकेश धवन, नजमा खान, विमला मन्हास, मीना रावत, बाला शर्मा, चन्द्रकान्ता गर्ग, राधा चौहान, तारा सती, रेवती जोशी, ईरी देवी, विमला सांगुडी, आशा टम्टा, संध्या डालाकोटी, बीना जोशी, मालती बड़वाल, इंदु मान, बीना जोशी, शारदा परिहार, बीना सजवाण, मीना शर्मा, भगीरथी बिष्ट आदि हैं। प्रदेश महामंत्रियों में सरस्वती जोशी, विमला मेहरा, जया कर्नाटक, अनीसा बेगम, बीना जोशी, बबली देवी, सरोज देवराडी, कृष्णा नेगी, कुसुम भट्ट, कमला शर्मा, कविता तोपवाल, प्रेमलता नंदन, नीता शुक्ला, माला चौहान को नियुक्त किया गया है। संध्या थापा, उर्मिला देवी, सीमा छेत्री, रमा गौड़, संतोष जोशी, सत्यमा देवी, सुमन रमोला, सुनीता धारिया, बसन्ती भारती, धनेश्वरी तोमर, उषा चौहान, कुसुम असवाल, विमला मेहरा, प्रमिला सजवाण, पुष्पा नेगी, पुष्पा तिवारी, मधु थापा, रेणु नेगी, रजनी शाह, ग्रेस कश्यप, किरन भाटिया, विमला आर्य, दीपा चौहान, उषा शर्मा, खीमा बिष्ट, पुष्पा सती, आदि को प्रदेश सचिव तथा रीना सिंघल एवं अजीता शर्मा को कोषायक्ष नियुक्त किया गया है। चन्द्रकला नेगी एवं सुमित्रा ध्यानी को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्षों में आशा बिष्ट को कालाढूंगी, सुशीला बोरा चम्पावत, बैजयन्ती माला उर्फ कमलेश रमन को देहरादून महानगर, फातिमा अहमद उधमसिंहनगर, मधु सेमवाल ऋषिकेश, किरन सिंह हरिद्वार ग्रामीण, रशिम चौधरी रूडकी शहर, कविता शाह रूडकी ग्रामीण, देवेश्वरी नेगी रूद्रप्रयाग, राजेश्वरी रावत पौड़ी, रंजना रावत कोटद्वार, दर्शनी रावत टिहरी, मीना नौटियाल उत्तरकाशी, देवेश्वरी शाह चमोली तथा गोदावरी रावत को गैरसैण का महिला जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नजमा खान को महिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।