मुख्यमंत्री ने किया श्रीदेव सुमन का भावपूर्ण स्मरण

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है।
श्रीदेव सुमन की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जिस प्रकार जनक्रांति का नेतृत्व किया वह युगों-युगों तक याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीदेव सुमन एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। वे संघर्ष व बलिदान की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने टिहरी राज्य में प्रजामण्डल के कार्यों का भी संचालन किया और जनता का नेतृत्व करते हुए उनका पथ प्रदर्शन किया। वे हमारे दिलों में सदैव एक महानायक के रूप में विराजमान रहेंगे। उनका व्यक्तित्व हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *