मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज की बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है। दीपावली की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए लोगों से सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील भी की है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्द्धन पूजन समाज एवं राष्ट्र की आर्थिकसांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक भी है। यह पर्व भगवान कृष्ण के महान चरित्र का स्मरण भी कराता है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी है। यह पर्व भाईबहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *