देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड के नवनियुक्त कुलसचिव डॉ.दीपक भट्ट एवं प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ हेमंत बिष्ट ने शिष्टाचार भेंट की।
कुलसचिव डॉ.भट्ट ने मुख्यमंत्री को विश्व विद्यालय की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व विद्यालय की परीक्षा सेमेस्टर सिस्टम के अनुसार गतिमान हैं एवं प्राइवेट परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई जा रही हैं। उन्होंने छिद्दरवाला में विश्वविद्यालय के परिसर निर्माण की प्रगति की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी।