नई दिल्ली। रविवार को मोदी कैबिनेट का विस्तार हुआ, जिसमें 4 मंत्रियों ने कैबिनेट और 9 मंत्रियों ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के लिए पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित भाजपा नेता राष्ट्रपति भवन में मौजूद रहे। विस्तार के बाद मोदी सरकार में मंत्रियों की संख्या 76 पहुंच गई है जिसमें 28 कैबिनेट मंत्री हैं।कैबिनेट में हुए फेरबदल के बाद पीएम मोदी ने नए मंत्रियों को ट्वीटर के जरिए बधाई भी दी।
इन मंत्रियों का हुआ है प्रमोशन, कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ
1- सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शपथ ली।
2- बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
3- वाणिज्य और उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
4- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ।
इन नए चेहरों ने ली राज्य मंत्रियों के रूप में शपथ-
नए मंत्रियों में सबसे पहले शिव प्रताप शुक्ल ने शपथ ली। जिसके बाद अश्विनी कुमार चौबे, वीरेंद्र कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार, अनंत कुमार हेगड़े, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, सत्यपाल सिंह और अल्फोंस कन्ननथनम ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।