मोदी सरकार पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बोला हमला
देहरादून। मोदी सरकार पर साढ़े चार साल में विकास का सत्यानाश करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने साफ कहा कि चुनाव के बाद राम व मंदिर दोनों भाजपा के बीच से गायब हो जाएंगे।
एक गैरसियासी कार्यक्रम के सिलसिले में दून आए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने अयोध्या मामले में भाजपा को जमकर आडे़ हाथ लिया। भाजपा पिछले कई दशको से चुनाव के दौरान ही राम मंदिर का मामला उठाती आयी है। मौजूदा समय में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव चल रहे है, लिहाजा इस मामलें को जोर-शोर से उठाया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि चुनाव के बाद भाजपा के बीच में से राम व मंदिर दोनो गायब हो जाएंगे। जहां तक सवाल इस मामलें में कांग्रेस का है, तो राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट को जो फैसला आए, वह सर्वमान्य हो।
उन्होंने राफेल सौदे से लेकर विकास संबंधी मामलों को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि तीन गुनी कीमत पर राफेल जहाज केंद्र सरकार ने खरीदे हैं। जो जहाज 526 करोड़ में खरीदे जाने चाहिए थे, उन्हें 1690 करोड़ में क्यों खरीदा गया, यह सवाल अपनी जगह पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में संयुक्त संसदीय कमेटी बनाए जाने की मांग लगातार कर रही है। उन्होंने कहा कि चाहे जीएसटी हो या नोटबंदी, मोदी सरकार के फैसलों ने कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास का सत्यानाश करने का ही काम किया है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता के दून पहुंचने पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और अन्य नेताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी का दून पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। एक होटल में कांग्रेस का दल तिवारी से मिलने पहुंचा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, दून महानगर अध्यक्ष लाल चंद्र शर्मा, पछवाछून अध्यक्ष संजय किशोर, राजेंद्र सिंह शाह, अजय सिंह, गिरीश पुनेड़ा, भरत शर्मा, नवीन पयाल आदि उपस्थित थे।