देहरादून। प्रदेश में मौसम का मिजाज निरंतर बदल रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में 24 घंटे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दोपहर बाद प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और झक्कड़ की संभावना है। देहरादून जिलें में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ ही गरजन के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश में पिछले काफी समय से बढ़ती गर्मी के साथ ही करवट बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, वहीं तापमान बढ़ते ही मौसम अपना रंग बदल रहा है।