योजनाओं के सफल संचालन में सहयोग बनाए रखे सचिवालय कर्मी

अलग राज्य बनने के बाद उत्तराखण्ड ने की काफी प्रगति: सीएस
देहरादून। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय परिसर में उत्तराखण्ड सचिवालय संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समस्त सचिवालय परिवार को नववर्ष की शुभकानाएं दी, तथा उनके उत्तरोत्तर प्रगति एवं खुशहाली की कामना की। श्री सिंह ने कहा कि सचिवालय सर्वोच्च प्रशासनिक संस्था है। उत्तर प्रदेश से अलग राज्य बनने के बाद उत्तराखण्ड ने काफी प्रगति की है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय एवं जी.डी.पी दर बढ़ी है।
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रगति में सचिवालय अधिकारी/कार्मिकों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की विषम भौगोलिक परिस्थिति के कारण लोग सचिवालय में अधिक धन एवं श्रम लगाकर पहंुच पाते है। सचिवालय पहुंचने वाली जनता के प्रति यदि सचिवालय जैसी संस्था के कार्मिकों का अच्छा आचरण व्यवहार होगा तो उसका संदेश पूरे प्रदेश में प्रभावी ढंग से जायेगा। उत्तराखण्ड द्वारा आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाए प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा अटल आयुषमान जैसी महत्वपूर्ण योजना शुरू की है, साथ ही राज्य की निवेश की सम्भवानाएं तलाशने के लिए आयोजित इन्वेस्टर समिट के भी दूरगामी परिणाम दिखायी दे रहे है इस से रोजगार के अवसर भी बढ़ेगें। उन्होंने सचिवालय कार्मिकों को सरकार की योजनाओं के सफल संचालन में पूर्व की भांति सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।
सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि सचिवालय प्रशानिक इकाई की प्रदेश में सर्वोच्च संस्था है, तथा स्टाॅफ की कमी के बावजुद भी सचिवालय अधिकारी एवं कर्मियों ने मेहनत एवं कत्र्तव्य निष्ठा से प्रदेश के विकास में योगदान दिया है। उन्होंने सचिवालय संघ की ओर से सरकार की योजनाओं को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा मुख्य सचिव से सचिवालय कर्मियों के अधिकार यथा ए.सी.पी, डी.सी.पी आदि का लाभ समयबद्वता से से दिलाने हेतु अनुरोध किया। उन्होंने मुख्य सचिव की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। महासचिव राकेश जोशी सचिवालय कर्मियों से अनुरोध किया कि वे किसी भी कार्य से  सचिवालय आने वाली जनता का हर तरह से सहयोग करे, क्योंकि वे काफी आशा लेकर सर्वाेच्च संस्था सचिवालय आते है।
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को उनके सचिवालय स्थित कक्ष में नववर्ष की शुभकामना अनेक अधिकारियों एवं संगठन द्वारा दी गयी। शुभकामना देने वालो में सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री सौजन्या, परिवहन निगम संगठन के अध्यक्ष दिनेश गुसांई, महासचिव वी.एस. रावत, महामंत्री दिनेश पन्त, क्षेत्रीय मंत्री राकेश पेटवाल, उपमंत्री विपिन बिजल्वाण आदि, पाॅवर कार्पोरेशन के अधिकारियों, निदेशक उद्योग सुधीर नौटियाल, डा. के.पी शर्मा सहित अनेक अधिकारी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *