राजभवन में पुष्प प्रदर्शनी 9-10 मार्च को

देहरादून। प्रति वर्ष राजभवन में आयोजित होने वाली पुष्प प्रदर्शनी बसंतोत्सव यानी कलर्स ऑफ स्प्रिंग 9-10 मार्च 2019 को आयोजित होगा। यह निर्णय राजभवन में राज्यपाल के सचिव आरके सुधांशु की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल बेबी रानी मौर्य द्वारा किया जाएगा। इसी दिन डाक विभाग द्वारा प्रदेश की किसी विशेष पुष्प प्रजाति पर डाक टिकट भी जारी किया जायेगा। प्रदर्शनी प्रथम दिन 12 बजे के बाद तथा दूसरे दिन सुबह आठ बजे से शाम तक जनता के लिए खुली रहेगी। सचिव राज्यपाल ने कहा कि पुष्प प्रदर्शनी से प्रदेश में फ्लोरीकल्चर को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुष्प प्रदर्शनी के माध्यम से व्यावसायिक पुष्प उत्पादकों को भी बढ़ावा दिया जाए। प्रदर्शनी में आर्गनिक उत्पादों तथा हॉर्टीकल्चर टूल्स को भी प्रमुखता से स्थान दिया जाए। दो दिवसीय प्रदर्शनी में कुल 9 वगरे में 147 पुरस्कारों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसमें सर्वाधिक 51 पुरस्कार ‘‘ट्रेडिशनल कट फ्लावर’ प्रतियोगिता में हैं। नॉन ट्रेडिशनल कट फ्लावर में 27 पुरस्कार हैं। नर्सरियों, फ्लावर अरेंजमेंट व गमलों में लगाये गए पुष्प आदि वगरे में भी प्रतियोगिता होगी। अन्य रोचक प्रतियोगिताओं में ऑन स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता तथा पुष्प पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता भी शामिल है। प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों के साथ-साथ दिव्यांग बच्चों, वंचित वर्ग के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी होगी। प्रदर्शनी में 30 से अधिक विभागों, संस्थानों, बैंकों को स्टॉल हेतु आमंत्रित किया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में सचिव उद्यान डी सेंथिल पाण्डियन, निदेशक उद्यान आरके श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव राज्यपाल विक्रम यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *