रूद्रपुर: शिकायत प्रकोष्ट का गठन, ये है नम्बर

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं  शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में जनपद में शिक्षा विभाग द्वारा एन.सी.ई.आर.टी.की पुस्तकों के सम्बन्ध में शिकायत प्रकोष्ट का गठन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुये मुख्य शिक्षा अधिकारी डा0 पीएन सिंह ने बताया विभाग द्वारा समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है साथ ही निरीक्षण करने हेतु समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी/उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वें विद्यालयों में एन.सी.ई.आर.टी. की पुस्तकों को लागू करने हेतु लगातार विद्यालयों का निरीक्षण करें। उन्होने कहा इस शिकायत प्रकोष्ट में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दिनेश चन्द्र जोशी मोबाईल न0-9760017583 व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भुवन चन्द्र जोशी मो0न0-9412957798 द्वारा कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *