देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारियों को सातवाॅ वेतनमान प्रदान करने हेतु धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से राज्य हित में पूर्ण मनोयोग के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और परिवहन निगम को एक लाभदायक संस्था बनाने का संदेश दिया।