विजय दिवस : शहीद सैनिकों के परिजनों को किया सम्मानित

नई टिहरी। भारत ने पकिस्तान पर 1971 के युद्ध में विजय हासिल कर पूर्वी पाकिस्तान को स्वतंत्र राष्ट्र बनाकर बांग्लादेष का निर्माण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका देष के वीर जवानों ने निभायी है इस उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 16 दिसम्बर को विजय दिवस के रुप में मनाया जाता है। जनपद मुख्यालय में 47 वें विजय दिवस के अवसर पर वीर सैनिकों की स्मृति में निर्मित युद्ध स्मारक पर जिलाधिकारी सोनिका ने शहीद सैनिकों के चित्रों पर पुष्प चक्र अर्पित किये।
इस दौरान उन्होने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान में जहाॅ प्रत्येक नागरिक को अनेक अधिकार दिये गये हैं वहीं हमें अपने कर्तव्यों को भी ध्यान में रख कर कार्य करना चाहियें। उन्होने अधिकारियों से अपेक्षा की कि सीमाओं पर रक्षा करने वाले सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए ताकि उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे। जिलाधिकारी ने कहा कि देष की एकता व अखण्डता को क्षति पंहुचाने वाले लोगों पर हम सबकों संयुक्त रुप से नजर रखनी चाहिए तथा हर नागरिक को देष के प्रति एक सैनिक के रुप में कार्य करना चाहिए। षनिवार को जिला मुख्यालय स्थित युद्ध स्मारक पर 1971 के युद्ध में जनपद के 11 शहीद वीर सैनिकों की स्मृति में आयोजित समारोह में उनके परिजनों जिनमंे पुल्मा देवी, सरोजनी देवी, सौकारी देवी, खजानी देवी, गोविन्दी देवी को जिलाधिकारी एंव नगर पालिकाध्यक्ष उमेषचरण गुसांई ने संयुक्त रुप में शाॅल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इस युद्ध के अलावा 1962 व 1965 के युद्ध में भागीदारी करने वाले सेवानिर्वत सैनिकों केा भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि देष के लिए 1971 युद्ध एक स्मरणीय घटना है जिसमें अनेक सैनिको ने शाहदत देकर विजय प्राप्त की। आज देष के प्रत्येक स्थान पर वीर सैनिकों की स्मृति में विजय दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर बताया गया कि 1971 के युद्ध में भारत की मुक्ति वाहिनी सेना ने पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों का आत्मसमर्पण करवाया। इस अवसर पर 11 फील्ड रैजीमेन्ट सैना के जवानों ने नायब सुबेदार एम दुरई पाण्डे के नेतत्व में शहीद सैनिकों को गार्ड आफ आॅनर दिया गया साथ ही स्थानीय सेन्ट ऐन्थनी पब्लिक स्कूल, राजकीय बालिका इण्टर कालेज बौराडी, जीआईसी मौलधार के छात्रछात्राओं द्वारा देषभक्ती के गीतो का प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सोमवारी लाल सकलानी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डाॅ षिवकुमार बरनवाल, पुलिस उपाधीक्षक हीरा सिंह रौथाण, उपजिलाधिकारी चतर सिंह चैहान, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज राणा, ज्योश्ठ प्रमुख चम्बा नरेन्द्र नमोला, भाजपा के अनुसुया प्रसाद नौटियाल, मायाराम थपलियाल, काॅग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष षान्तिप्रसाद भटट, सेवानिर्वत सुबेदार एवं जिला पूर्व सैनिक संघटन के अध्यक्ष इन्दर सिंह नेगी, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी डीएस बागडी सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न षिक्षण संस्थनों के छात्रछात्रायें तथा जनता उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *