विधायक सुरेंद्र सिंह के निधन पर राज्यपाल ने किया दुःख व्यक्त

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड के सल्ट विधानसभा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने अपने शोक संदेश में कहा है कि युवा, ऊर्जावान एवं लोकप्रिय नेता के निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। स्व. जीना सदैव जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *