वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों का स्मरण

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पेशावर कांड की वर्षगांठ पर इसके नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों का स्मरण करते हुए देश की आजादी में उनके योगदान को अविस्मरणीय एवं अद्वितीय बताया है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने पेशावर कांड की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि पेशावर कांड भारत की आजादी के लिए एक महत्वपूर्ण लड़ाई थी, जिसने भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी आधारशिला रखी। यह महत्वपूर्ण घटना भारत की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *