देहरादून, गढ़वाल का विकास न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखण्ड प्रभारी श्याम जाजू ने भाजपा द्वारा आज जारी संकल्प पत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह देश के सुखद भविष्य और समाज के सभी वर्गों के उत्थान की भाजपा की भावी सरकार की कार्ययोजना का प्रारूप है। इसमें राष्ट्रवाद को प्रमुखता से स्थान दिया गया है जो आज देश की सबसे बड़ी आवश्यकता है। साथ ही अन्त्योदय को अपना आधार बनाया गया है।
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि सन् 2014 में जब चुनाव हुये थे तब देश की जनता नरेन्द्र मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप मंे ही जानती थी। जबकि आज देश की जनता और दुनिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में उनके कार्य को देखा ओर परखा है। अपनी निष्ठा, दृढ़संकल्प शक्ति, ईमानदारी, देश के लिये समर्पण, व विकास के विजन के कारण आज देश और दुनिया में उनकी ख्याति है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह व अन्य नेताओं द्वारा जो संकल्प पत्र जारी किया गया है। वह पिछले पाॅच वर्ष में केन्द्र सरकार द्वारा जो कार्य किये गये हैं उन्हें आगे बढ़ाने की इच्छाशक्ति व नये भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता को दोहराती है।
श्री जाजू ने कहा कि इस संकल्प पत्र मे राष्ट्र और राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राश्ट्रीय सुरक्षा, सैन्य कल्याण, आतंकवाद के दमन जैसे महत्वपूर्ण कदमों का उल्लेेख किया गया है। संकल्प पत्र में किसानांे की आय दुगनी करने, किसानों के लिये पेंशन, छोटे व्यापारियों की रक्षा करते हुये दुर्घटना बीमा पंेंशन आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं जो सामाजिक सुरक्षा को और मज़बूत करने वाली है। इसी प्रकार कश्मीर को लेकर संकल्प पत्र में भाजपा की दिशा को स्पष्ट किया गया है। संकल्प पत्र में कृषि, युवा व शिक्षा, बुनियादी ढांचा, रेलवे, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, प्रशासन, मेला कल्याण, समावेशी विकास आदि को समाहित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र भारत को विश्व में एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का रोडमैप है। जिसके साथ ‘‘सबका साथ सबका विकास’’ मंत्र का भी कार्यान्वयन किया गया है।