देहरादून। सचिवालय सुरक्षा के दो अधिकारियों के प्रमोशन हो गए हैं। प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन आनंद बर्धन ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। सचिवालय के सुरक्षा अधिकारी प्रवीन चंद्र खंतवाल को मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर प्रोन्नत किया गया है जबकि निरीक्षक विमल सिंह बिष्ट को सुरक्षा अधिकारी के पद पर प्रोन्नत किया गया है।