सम्पूर्ण राष्ट्र सरदार पटेल का ऋणी : चौहान

देहरादून। कांग्रेस भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल को उनकी 67वी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल का राष्ट्र की उंन्नति में बहुत बड़ा योगदान है।उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभायी। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वो पहले गृहमंत्री बने।उनके द्वारा राष्ट्र की उंन्नति एवम प्रगति तथा रियासतों का भारत गणराज्य में विलय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका थी।जिसके लिये प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी रहेगा। उनका व्यक्तित्व महान था उनकी इसी विचारधारा के लिये उन्हें लोह पुरुष कहलाये। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चन्द शर्मा,सुरेंद्र आर्य,महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ट के अध्यक्ष पंकज मेसोन,डा आर पी रतूडी,महेश जोशी,दीप वोहरा,गंगा राम पाण्डे, भरत शर्मा,राजेश चमोली,मनोज कुमार,शोभा राम, निहाल सिंह, आदर्श आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *