सम्मानित होंगे ये पुलिस कार्मिक

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवा आधार एवं विशिष्ट कार्य के लिए छह पुलिस कार्मिकों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं उत्कृष्ट /सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की है। इन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में परेड में मुख्यमंत्री अलंकृत करेंगे एवं अन्य उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह घोषित कर्मियों को डीजीपी पुलिस मुख्यालय में सम्मानित करेंगे। उत्कृष्ठ /सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले प्रत्येक अराजपत्रित अधिकारी-कर्मचारी को क्रमश: पांच हजार और दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सराहनीय सेवा के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक बीएल टमटा, पुलिस उपाधीक्षक (एम), कार्मिक/बजट, पुलिस मुख्यालय, देहरादून, वीरेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद देहरादून, महेश चन्द्र जोशी, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद बागेश्वर, भगवान सिंह, निरीक्षक(एम)/ अनुभाग अधिकारी,परिक्षेत्रीय कार्यालय कुमाऊं, नैनीताल, ओम प्रकाश भट्ट, दलनायक, आईआरबी-द्वितीय, हरिद्वार, वीरेन्द्र दत्त उनियाल, निरीक्षक नागरिक पुलिस ,पुलिस मुख्यालय देहरादून को दिये जाएंगे। इसके साथ ही उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह मुकेश कुमार पन्त, पुलिस उपाधीक्षक/ मंडलाधिकारी, हल्द्वानी, धीरेन्द्र रावत, निरीक्षक नापु, पुलिस मुख्यालय, देहरादून, वीरेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक (एम) / आशुलिपिक, सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय, देहरादून और किशोरी लाल, उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी जनपद देहरादून को दिये जाएंगे।सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से हीरा सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद ऊ धमसिंहनगर, कमलराम आर्य, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद अल्मोड़ा, कृष्ण कुमार सिंह नेगी, रेडियो केन्द्र अधिकारी,संचार देहरादून, पूरन सिंह भण्डारी, निरीक्षक नापु, पुलिस मुख्यालय देहरादून, पूरन सिंह तोमर, दलनायक एसडीआरएफ, धीरजमणि बलूनी, उप निरीक्षक नापु, जनपद टिहरी गढ़वाल, उमा प्रकाश कान्ति, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी,फायर सर्विस टिहरी गढ़वाल, रामलाल गौड़, उप निरीक्षक विश्रे नापु,जनपद टिहरी गढ़वाल, गोविन्द राम, उपनिरीक्षक विश्रे आरमोरर, जनपद उत्तरकाशी, परीराम, उप निरीक्षक विश्रे नापु, जनपद नैनीताल, देवेन्द्र प्रसाद अवस्थी, पीसी विश्रे नापु , 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर, किरन आर्या, पीसी विश्रे, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर, रमेश चन्द्र, हेड कान्सटेबल नापु, पुलिस मुख्यालय देहरादून, आन सिंह, लीडिंग फायरमैन, फायर सर्विस पिथौरागढ़ को नवाजा जाएगा। विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से एसडीआरएफ वाहिनी जौलीग्रांट के मंगल सिंह हेडकांस्टेबल, देवेन्द्र लाल आरक्षी, अनुसुईया प्रसाद आरक्षी, हरीश पाण्डेय आरक्षी, बलवन्त आरक्षी और साईबर क्राईम पुलिस थाना, देहरादून के भारत सिंह निरीक्षक, विनोद चौरसिया उप निरीक्षक, हरेन्द्र भण्डारी कांस्टेबल, नितिन रमोला कांस्टेबल के साथ ही लोकेन्द्र बहुगुणा, उप निरीक्षक चौकी प्रभारी यमुनोत्री, उमेश कुमार, उप निरीक्षक चौकी प्रभारी जाखन, जनपद देहरादून, विपिन बहुगुणा, उप निरीक्षक, जनपद देहरादून, यजुवेन्द्र सिंह कांस्टेबल, शीशपाल सिंह रौथाण उनि अभिसूचना, मुख्यमंत्री सुरक्षा, मंजू पाण्डे उनि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, जनपद चम्पावत सम्मानित किये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *