सहयोगियों के साथ धनीलाल शाह कांग्रेस में शामिल

भाजपा ने झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया : प्रीतम सिंह
देहरादून। पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी के प्रयासों से पूर्व प्रमुख भिलंगना धनीलाल शाह के नेतृत्व में प्रताप नगर एवं घनसाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिषा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रश्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेें हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में राजस्थान, मध्य प्रदेष, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने जीत का षंखनाद कर साबित कर दिया है कि आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में केन्द्र में भारी बहुमत के साथ  राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अपना परचम लहरायेगी।
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में धनीलाल शाह के अलावा कै0 कर्ण सिंह बिश्ट, प्रकाश  चन्द्र, सोहन लाल परोपकारी, हिमकेष्वर शाह, खुषी राम, सुरेन्द्र शाह, अजय कुमार आर्य, बचन सिंह शाह, तारा सिंह शाह, डाॅ0 धनलाल शाह, विक्रम सिंह शाह, प्रशान्त शाह, पंकज षाह, अंकित शाह, कैलाशचन्द्र शाह, प्रदीप शाह, मनोज महर, विशाल भारती, अजय शाह, सुरेष चन्द्र सत्यार्थी, दर्षन सिंह शाह, मुरारी लाल शाह, अमीर चन्द सत्यार्थी, प्रेम लाल शाह, अरविन्द भुजवान, लक्ष्मी प्रसाद, गोविन्द लाल, अभिनव शाह, धनपाल सिंह नेगी, उत्तम चन्द, शान्ति लाल षाह, श्रीमती बुद्धि देवी, विक्रम लाल बैरवाण, रमेश चन्द्र, विजय भण्डारी, श्रीमती सोनी देवी, साहब सिंह नेगी आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *