देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुंबई के अंधेरी पूर्व में आई बाढ़ के कारण फंसे उत्तराखंड के लोगों से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर राज्य सरकार द्वारा प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर वार्ता कर उत्तराखंड के प्रभावित लोगों को खाद्यान्न, शुद्ध पेयजल एवं ठहरने के लिए उचित व्यवस्था करने का अनुरोध किया।