सेवादल की मजबूती में ही कांग्रेस की मजबूती : धस्माना

देहरादून। कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड उत्तराखण्ड का एक दिवसीय प्रथम प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम विभिन्न चरणों में संपन्न किया गया। प्रथम चरण में नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों का स्वागत किया गया एवं प्रदेश सेवा दल प्रभारी डाॅ0 अमरजीत सिंह के द्वारा उनको नियुक्ति पत्र दिया गया। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए।
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने सेवादल कार्यकर्ताओं से आह्वन किया कि महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहंचाने का कार्य करेंगे । उन्होंने कहा कि सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीड की हड्डी है, सेवादल की मजबूती में ही कांग्रेस की मजबूती है। प्रदेश प्रभारी डाॅ0 अमरजीत सिंह ने यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं को सेवादल की शपथ दीलाई व संगठन की नीतियों से अवगत कराया। सेवादल प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश रस्तोगी जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि राहुल गांधी को 2019 में प्रधानमंत्री बनाने की शपथ कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने ली है, जिसके लिए यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कार्य करना  पडेगा।
देहरादून महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि सेवादल को प्रदेश में विभिन्न स्तर पर ट्रेनिंग कैंप आयोजित करने चाहिए और कांग्रेस कार्याकर्ताओं को संगठन के रीति नीति बतानी चाहिए। यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष किशोर कण्डारी ने प्रदेश कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों व बुनियादी ढांचे को बनाने की जानकारी पदाधिकारियों को दी। कांग्रेस सेवादल की सदस्यता अभियान को बूथ स्तर पहुंचाने का आदेश दिया। उन्होने पदाधिकारियो को युवा शक्ति ऐप में अधिक से अधिक रजिस्टेशन करने का निर्देश दिया। उन्होंने ध्वज वंदन,वृक्षारोपण एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों को संचालित करने का आह्वन किया। कार्यक्रम में अंकुर रौथाण, नरेन्द्र ठाकुराठी, नवनीत कुकरेती, मो. आसिफ, हरिश बिजल्वाण, अमित नेगी, ईश्वर सिंह राणा, गणेश तिवारी, कुलभूषण सिेंह, जगबीर सिंह रावत, चन्द्रमोहन सिंह, राजेन्द्र सिंह नेगी, गुरूदेव सिंह रावत, मयंक गुप्ता, पदमेन्द्र सिंह, हफीज, इन्द्र सिंह बिष्ट, आनंद सिंह नेगी, मनव्वर अली, विशाल रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *