स्थायी लोक अदालत में मिलता है सस्ता व सुलभ न्याय : तोमर

रूद्रपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधमसिंह नगर के तत्वाधान में आज किशोर न्याय बोर्ड (पुरानी तहसील परिसर रूद्रपुर) में नालसा (असंगठित क्षेत्रो के श्रमिको के लिये विधिक सेवाये) योजना 2015 के क्रियान्वयन हेतु बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत पंकज तोमर, सचिव/सिविल जज (सी.डि.) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरूण वोहरा व किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्टेªट मौहम्मद इमरान खान द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
श्री तोमर ने जानकारी देते हुये कहा कि जन उपयोगी सेवा के मामलों में अदालती मुकदमेंबाजी से पूर्व सीधे स्थाई लोक अदालत में अपना प्रार्थना पत्र देने पर त्वरित रूप से सस्ता व सुलभ न्याय प्राप्त होता है। उन्होने कहा विभिन्न बीमा कम्पनियों से हम किस तरह से बीमा का क्लेम ले सकते है इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होने कहा कि सार्वजनिक उपयोगिता सेवा से जुडे मामलों को त्वारित रूप से सुलह समझौते केे आधार पर निर्णीत कर आम जनता को सस्ता व सुलभ न्याय दिया जाता है।
सचिव/सिविल जज (सी.डि.) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरूण वोहरा द्वारा नालसा (असंगठित क्षेत्रो के श्रमिको के लिये विधिक सेवाये) योजना 2015 के तहत जनता को विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होने श्रमिकों से कहा कि श्रम विभाग में अपना पंजिकरण करवाकर सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते है। श्री वोहरा द्वारा उपस्थित श्रमिकों व जनता को कानून के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। श्रम परिर्वतन अधिकारी/पंजीकरण अधिकारी अनिल पुरोहित ने श्रमिकों से कहा कि अपना पंजीकरण श्रम विभाग में कराकर सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते है। उन्होने श्रमिकों से अपना पंजिकरण कराने का भी आग्रह किया। बहुउद्देशिय शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्टाल लगाकर निःशुल्क ज्ञानमाला पुस्तकों व पम्पलेटों का भी वितरण किया गया। शिविर में लगाये गये स्टालों का मुख्य अतिथि द्वारा भ्रमण कर जायजा लिया गया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टाल लगाकर 12 दिव्यांग प्रमाण पत्र बना कर वितरित किये गये। श्रम विभाग द्वारा 29 फार्म वितरित कर 05 फार्मो की औपचारिकता पूर्ण होने के उपरान्त जमा कराये गये। समाज कल्याण विभाग द्वारा 36 वृद्धा व 03 दिव्यांग पेंशन फार्म वितरित किये गये। जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा 11 विधवा पेंशन के फार्म वितरित किये गये। विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर प्रथम सिविल जज (सी.डि.) पुनीत कुमार,स्वास्थ्य विभाग के डा0 उदय शंकर,किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य विनोद कुमार दीक्षित,विमलेश तागरा,एडवोकेट रमेश शर्मा,अनिल मित्तल,संतोष पाण्डे, बाल कल्याण समिति के सदस्य अमित श्रीवास्तव,विधिक सह परिविक्षा अधिकारी आनंदी जीना,पीएलवी खष्टी बिष्ट, रमेश राम आर्य,करन सिंह,द्रोपदी कोरंगा,गीता रानी,फिरतु यादव,सुनील शर्मा,गुरदीप सिंह कामरा,चन्द्र वली यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *